Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दीदारगंज थाना पर वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 09.03.2026 को थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 87, 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त मोनू राजभर पुत्र मेवालाल निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। घटना के उपरांत अभियुक्त फरार चल रहा था।
दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मोनू राजभर पुत्र मेवालाल निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को सुरहन मोड़ पुलिया के पास से समय करीब 06:10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



