Azamgarh news :OLX पर मोबाइल खरीदने के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड का रुपया पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस
OLX पर मोबाइल खरीदने के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड का रुपया पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कृष्ण कुमार पुत्र अनिल प्रजापति निवासी ग्राम सुखमंगल नगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर पुराने मोबाइल का विज्ञापन देखकर विक्रेता से संपर्क किया गया। विक्रेता द्वारा विश्वास में लेकर मोबाइल भेजने के नाम पर अग्रिम धनराशि की मांग की गई। पीड़ित द्वारा दिए गए क्यूआर कोड पर ₹3,500/- प्रेषित कर दिए गए, किन्तु इसके पश्चात न तो मोबाइल भेजा गया और न ही विक्रेता से संपर्क हो सका, बल्कि उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।
प्राप्त शिकायत के आधार पर साइबर टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से संबंधित खाते/माध्यम की जांच की गई तथा आवश्यक समन्वय स्थापित कर पीड़ित की ₹3,500/- धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
अभियुक्त द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (OLX आदि) पर आकर्षक विज्ञापन डालकर सस्ते दाम पर सामान बेचने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद खरीदार से अग्रिम भुगतान क्यूआर कोड/UPI के माध्यम से प्राप्त कर लिया जाता है और तत्पश्चात संपर्क समाप्त कर दिया जाता है।
किसी भी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन एडवांस भुगतान करने से बचें।
OLX/अन्य प्लेटफॉर्म पर डील करते समय “डील इन पर्सन” को प्राथमिकता दें।
क्यूआर कोड स्कैन कर पैसे भेजने से पहले पूरी तरह सत्यापन करें।
अत्यधिक सस्ते ऑफर/लुभावने विज्ञापनों से सतर्क रहें।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।


