AZAMGARH News:होमगार्ड ने साथी पर लगाया 70 हजार की ठगी का आरोप, केस दर्ज

Azamgarh news: Home guard accuses colleague of cheating him of Rs 70,000, case registered

बरदह/आजमगढ़ :आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड द्वारा अपने ही साथी पर मोबाइल एप के जरिए 70 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी दिनेश राय निवासी ग्राम बिजौली ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसके साथ तैनात होमगार्ड गोविंद उपाध्याय ने उसके मोबाइल में फोनपे ऐप डाउनलोड कर कई किस्तों में लगभग 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।प्रार्थी के अनुसार, 6 अप्रैल को 700 रुपये ट्रांसफर होने पर उसे संदेह हुआ। बैंक जांच कराने पर लंबे समय से रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बरदह थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button