AZAMGARH News:मेहनगर में जनगणना 2027के प्रथम चरण तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Azamgarh News: Three-day training for the first phase of Census 2027 concluded in Mehnagar.

मेहनगर (आजमगढ़) : भारत की जनगणना 2027 के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को डी.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कुशमुलिया में अलग-अलग कमरों में आयोजित किया गया था।

इसमें कुल 238 प्रगणक और 30 सुपरवाइजरों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण के तीसरे और अंतिम दिन मास्टर ट्रेनरो ने सभी प्रतिभागियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करना है।

ट्रेनर ने जनगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया।

मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल जनगणना कैसे की जाएगी, इसकी लाइव डेमो भी दी गई।

उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज करना सबसे अहम जिम्मेदारी है।

डेटा की गोपनीयता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

आम नागरिकों से सवाल पूछने का तरीका और उनकी झिझक दूर करने के टिप्स भी दिए गए।

ट्रेनर ने कहा कि फील्ड में किसी भी तरह की समस्या आए तो बिना संकोच सम्पर्क करें ,

प्रशिक्षण के दौरान हर सवाल का समाधान मौके पर ही किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना में एक भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए।

क्योंकि सही और सटीक आंकड़े ही सरकार की योजनाओं का आधार बनते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मॉक ड्रिल भी कराई गई।

प्रगणकों ने एक-दूसरे से सवाल-जवाब कर प्रैक्टिस की।

कई प्रगणकों ने फॉर्म भरने और ऐप चलाने को लेकर अपनी शंकाएं रखीं।

जिनका ट्रेनर ने मौके पर ही समाधान किया। इस प्रकार

चार्ज अधिकारी / तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी व अपर चार्ज अधिकारी /खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार ने शनिवार को प्रशिक्षण का जायजा लिया और सभी प्रगणक व सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य सही व समयवद्ध तरीके से निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया , जनगणना 2026 की सफलता प्रगणकों की मेहनत पर ही निर्भर करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button