90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान को लेकर डालसा ने निकाला प्रभात फेरी
Dalsa organised a Prabhat Pheri (morning procession) for a 90-day intensive legal awareness campaign.
पलामू। झालसा के दिशा निर्देश पर व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को डालसा की ओर से 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को ले शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई ।प्रभात फेरी का नेतृत्व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा कर रहे थे।उनके साथ कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास,जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, आयशा खान, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग,डालसा सचिव राकेश रजंन,सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय, एस के गौतम,गौरव खुराना,निर्भय प्रकाश,शम्भू महतो,कमल प्रकाश,रोजलीना बारा, रशिम चन्देल,प्रज्ञेष निगम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय,कोर्ट कर्मी व पीएलवी शामिल थे। प्रभातफेरी कोर्ट कैम्पस से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए कोर्ट परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस मौके पर हाथ में तख्ती लिए कार्यक्रम में शामिल लोगों ने डायन बिसाही, नशा मुक्ति व अंधविश्वास मिटाने का संकल्प लिया।व नारे लगाए। इस मौके पर डालसा के सचिव राकेश रंजन ने कहा कि 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान एवं जन सम्पर्क अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी की जानकारी पहुचाना ओर उन्हें सशक्त बनाना है।यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा।उन्होंने कहा कि यह अभियान जागरूकता,पहचान, व सहायता के तीन चरणों मे संचालित होगा।कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आमजन को महिला बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति व कुरीति के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय दिलाना हैं। इसी उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई।


