पत्थर तोड़ मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बने रूचिर तिवारी

Ruchir Tiwari became the president of the stone breaking labor union

पलामू। मजदूर दिवस के अवसर पर एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता ललन कुमार सिन्हा ने की। बैठक में भाकपा जिला सचिव रूचिर ने कहा कि 1886 ईं में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 8 घंटा काम के लिए आंदोलन किया था जिसमें गोली चालन की घटना हुई थी और हजारों मजदूर का खून सड़क पर बहा था लेकिन मजदूरों की जीत हुई थी। उन्हें 8 घंटा काम का अधिकार मिला था लेकिन आज मजदूर विरोधी लेबर कोड लाकर मजदूरों को पुनः शोषण करने के लिए 8 घंटे के बदले 12 घंटे कानून लाई है जिसके खिलाफ लगातार संघर्ष जारी है। कार्ल मार्क्स ने यह नारा दिया कि दुनिया के मजदूरों एक को मजदूर के पास खोने के लिए कुछ नहीं है और पानी के लिए सारी दुनिया है। रुचिर तिवारी ने अपील करते हुए कहा कि मजदूरों का मजदूरी उनके पसीना सूखने से पहले मिल जानी चाहिए। मौके पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज मनरेगा, दिहाड़ी एवं पत्थर तोड़ मजदूरों की स्थिति आज भी दयनीय है जिसमें सुधार की आवश्यकता। अंत में पत्थर तोड़ मजदूर यूनियन का कार्य समिति का गठन किया गया एवं सर्वसम्मति से रुचिर कुमार तिवारी को पत्थर तोड़ मजदूर यूनियन का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सचिव एवं सोनू अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया वहीं 21 सदस्यी कार्यकारिणी का गठन किया गया वहीं शाखा सचिव संतोष कुमार उर्फ बी राम को बनाया गया। मौके पर नगर सचिव सुरेश ठाकुर, किसान नेता रामराज तिवारी नौजवान संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, बबन राम, योगेंद्र सिंह, अनिल राम, राजू कुमार, राजकुमार साव, मनोज राम, कुलदीप राम, संतोष वर्मा, गुलाब राम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button