Azamgarh News: हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

 

हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, उलेमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

 

आजमगढ़ जनपद के रहने वाले राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी हज यात्रा कराने के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में राष्ट्रीय ओलेमा काउंसिल के अध्यक्ष आमिर रशादी सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में सहारनपुर के विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट मोहम्मद अहमद खान की ओर से साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

शिकायत के अनुसार, अलफहद टूरिज्म कंपनी के डायरेक्टर आमिर रशादी, उनके बेटे ओसामा रशादी व फहद रशादी तथा एजाज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हज यात्रा कराने के नाम पर 23 लाख 99 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त कर लिए, लेकिन न तो यात्रा की कोई व्यवस्था की और न ही पैसे वापस किए। आरोप है कि संपर्क करने पर लगातार टालमटोल की जाती रही।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित टूरिज्म कंपनी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर न्यायाधीश ने साइबर थाना सहारनपुर में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

घटना का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों ओसामा रशादी और एजाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले ने जहां एक ओर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है, वहीं इतनी बड़ी रकम की कथित ठगी से हज यात्रियों के भरोसे पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button