सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

07 – मई – गुरुवार:

बंगाल में खूनी खेल, शुभेंदु अधिकारी के PA की सरेआम गोली मारकर हत्या, मध्यग्राम में मची सनसनी

1 15 साल के महा-जंगल राज का नतीजा’: PA की हत्या पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- भाजपा शुरू करेगी गुंडों का सफाया

2 तमिलनाडु में विजय की शपथ टल सकती है, सरकार बनाने 118 विधायक जरूरी, TVK के पास 113; बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ

3 बंगाल में भाजपा को TMC से 32 लाख ज्यादा वोट, SIR से हर सीट पर 30 हजार वोटर हटे, 176 सीटों पर इतने ही मार्जिन से जीत

4 आर्ट ऑफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस, पीएम शामिल होंगे, 10 मई को बेंगलुरु में कार्यक्रम; 182 देशों के लोग जुड़ेंगे

5 वंदे मातरम के अपमान पर होगी जेल: मोदी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, राष्ट्रगान के बराबर मिला दर्जा

6 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पद छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, अगर किसी को हटाना है तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है

7 शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा की खबरों के बीच जनता से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग घबराएं नहीं और धैर्य बनाए रखें। अधिकारी ने चेतावनी दी कि टीएमसी के गुंडों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इन सभी तत्वों से कानून के जरिए निपटेगी। उन्होंने दावा किया कि हिंसा करने वालों का स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा।

8 तमिलनाडु में आंकड़ों की बाजीगरी, पर्दे के पीछे चल रही धुरविरोधी AIADMK-DMK की बातचीत? गेमचेंजर TVK बहुमत से दूर

9 बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को होगा। शपथ समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे।  फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की उम्मीद है

10 बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज, आज कोलकाता आएंगे अमित शाह; शुक्रवार को सीएम के नाम का एलान

11 मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता, लंबी सियासी और कानूनी लड़ाई के दिए संकेत

12 तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर माहौल गरमा गया है। इस बीच कांग्रेस नेता सेन्नीमलाई ज्योतिमणि ने राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीवीके (TVK) नेता विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है, जो सही नहीं है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर ‘लोक भवन के माध्यम से राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की

13 कांग्रेस नेता ज्योतिमणि ने साफ कहा कि बहुमत साबित करने की असली जगह केवल विधानसभा है, न कि ‘लोक भवन’। उनके मुताबिक, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले भी बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सरकार गठन की प्रक्रिया विधानसभा में ही पूरी होती है। उन्होंने आगे कहा कि जनता ने अपना जनादेश दे दिया है और सबसे बड़ी पार्टी के नेता टीवीके के विजय को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए।

14 सुप्रीम कोर्ट बोला- क्या हमारे पास कानून बनवाने का अधिकार, कहा- यह संसद का अधिकार, चुनाव आयुक्त की नियुक्ति मामले पर सुनवाई

15 नई पीढ़ी के फायरब्रांड नेताओं के उभार से भाजपा और मजबूत, शुभेंदु-फडणवीस-हिमंत-योगी मनवा रहे नाम का लोहा

16नई पीढ़ी के मजबूत नेताओं को विकसित करने के मामले में भाजपा की समस्या दक्षिण भारत है। एक समय कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के रूप में पार्टी को अहम चेहरा हाथ लगा था। वर्तमान में तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में पार्टी अपनी रणनीति के अनुरूप सफल नहीं हो पा रही।

17 भारत- पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स, BSF और ITBP में भी बनेंगी, किसी भी सैन्य हमले में सबसे पहले यही प्रहार करेंगी

18 पंजाब में चुनाव से पहले धमाकों का ट्रेंड पुराना, 2 बार के चुनावों में ब्लास्ट हुआ तो सरकार बदल गई; क्या AAP को भी नुकसान होगा

19हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी

20 कहीं बढ़ेगी गर्मी, कहीं बारिश-तूफान की आशंका; अगले कुछ दिनों में बदलेगी मौसम की चाल

21 पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती, क्लासन-ईशान के अर्धशतक, कमिंस-शिवांग को 2-2 विकेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button