Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी पलटी, हजारों के अंडे टूटे

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पिकअप की टक्कर से इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी पलटी, हजारों के अंडे टूटे

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी पलट गई, जिससे उसमें लदे अंडे पूरी तरह टूट गए।

जानकारी के अनुसार, खालिसपुर गांव निवासी एबूजर पुत्र शेख फखरुद्दीन अपनी इलेक्ट्रिक पिकअप गाड़ी से 10 पेटी अंडा लेकर अनवरगंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इलेक्ट्रिक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ड्राइवर हादसे में बाल-बाल बच गया लेकिन हादसे में गाड़ी पर रखा अधिकांश अंडा टूट गया, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button