Azamgarh news:श्री लालबहादुर पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना एनुअल रिजल्ट डे, टॉपर्स को मिले पंखा-प्रेस समेत कई पुरस्कार

Azamgarh News: Annual Result Day Celebrated with Great Enthusiasm at Shri Lal Bahadur Public School; Toppers Receive Numerous Prizes, Including Fans and Electric Irons.

ठेकमा, आजमगढ़।* हरिश्चंद्रपुर स्थित श्री लालबहादुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को एनुअल रिजल्ट डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय की प्रबंधक इंदु यादव ने नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया।

गुजरात की डायरेक्टर-प्रोड्यूसर चंदा पटेल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, ‘तेरा मेरा नाता’ का हुआ ग्लोबल प्रीमियर

इस अवसर पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रबंधक की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप पंखा, प्रेस व कप सेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को कॉपी, पेन, ज्यामिति बॉक्स आदि पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया।

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर पार्सल वाहन में घुसी, पांच लोगों की मौत

*हाईस्कूल के टॉपर्स:* *प्रथम स्थान:* खुशी सरोज 90% ,*द्वितीय स्थान:* रागिनी यादव 85% *तृतीय स्थान:* मुस्कान 80%

 

*इंटरमीडिएट के टॉपर्स:* *प्रथम स्थान:* संजना – 85% *द्वितीय स्थान:* श्वेता – 75%

*तृतीय स्थान:* रिया – 70%

Azamgarh News: छात्रा उत्पीड़न मामले में संवेदनशील दिखी सीडब्ल्यूसी टीम

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, अनुशासन और अपने लक्ष्य को लेकर विचार व्यक्त किए। कुछ बच्चों ने कविता व भाषण के माध्यम से अपनी भावनाएं भी साझा कीं।

 

प्रबंधक इंदु यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित पढ़ाई, मेहनत और गुरुजनों का सम्मान ही जीवन में आगे बढ़ाता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

मौके पर शिक्षकों को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

 

इस मौके पर आलोक, राहुल, राम भवन यादव, सकलदीप यादव, रेनू यादव, वंदना, सपना, श्वेता, श्रेया, दीपक यादव समेत समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button