Azamgarh News; अमरीश सिंह पर हुए हमले के मामले में नया मोड़। घायल अमरीश के भाई मानवेंद्र सिंह ने सामने आकर बताई पूरी घटना।

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

अमरीश सिंह पर हुए हमले के मामले में नया मोड़। घायल अमरीश के भाई मानवेंद्र सिंह ने सामने आकर बताई पूरी घटना।

आजमगढ़ पुलिस की गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, कुल 07 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद में ुप्रेस वार्ता के दौरान घायल अमित सिंह के भाई मानवेंद्र सिंह और उनके पिता अनिल सिंह ने बताया कि दिनांक 17 मई को रात्रि लगभग 9 बजे मेरे भाई अमरीश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में परिवार की ओर से स्थिति स्पष्ट की जाती है कि मेरा भाई अमरीश सिंह ‘नेता जी के घर चिरैयाकोट से त्रयोदशाह कार्यक्रम’ से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अमन सिंह द्वारा कार रोककर लगभग एक दर्जन राउंड फायरिंग की गई। अमरीश के पास कोई असलहा नहीं था। वे स्वयं वाहन चला रहे थे। हमले में अमरीश को गोली लगी है और वे वेदांत हॉस्पिटल के ICU में भर्ती हैं। एक गोली अभी भी शरीर में है।

आजमगढ़ चिलचिलाती धूप में खेत में काम कर रहा था किसान,अचानक हुआ कुछ ऐसा

यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे भी अधिक पीड़ादायक है कि कुछ विरोधी तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर इसे ‘गैंगवार’ का नाम देकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। यह पूर्णतः गलत और सोची-समझी साजिश है।

सैमसंग का बड़ा सरप्राइज: अब सस्ते में मिलेगा प्रीमियम गैलेक्सी स्मार्टफोन

वास्तविकता यह है कि अमरीश और अमन के मध्य करण यादव पर चली गोली को लेकर पुराना विवाद था। अमन द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था और धमकी दी गई थी कि ‘अगर समझौता नहीं करवाओगे तो नहीं छोड़ेंगे’।

Azamgarh Murder:आजमगढ़ में देर रात कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग,एक युवक की मौत,एक की हालत गंभीर

हमारा मीडिया बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि घटना को सही परिप्रेक्ष्य में दिखाएं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वर्ष 2025 में अध्यक्ष जी के स्वागत का है, जिसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है। SP ग्रामीण द्वारा भी इसका संज्ञान लिया जा चुका है।

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई हो। हमारा परिवार न्याय की अपेक्षा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button