Azamgarh news :चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी निजामाबाद के पर्यवेक्षण में थाना निजामाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व की घटना के क्रम में अवगत कराना है कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा गैंगचार्ट अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात दिनांक 20.05.2026 को थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया।

दिनांक 21.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर भदुली पुल सिवली के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 अभियुक्तों को समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित चौहान, राहुल चौहान, अभिषेक चौहान एवं संदीप कुमार शामिल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button