Azamgarh news:सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल करने वाला एहसान खान तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Azamgarh News: Ehsan Khan, who went viral on social media for posting videos with illegal firearms, arrested with a country-made pistol and ammunition.

Azamgarh news:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक भवनेश  कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वीडियो वायरल कर क्षेत्र में भय एवं दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

आजमगढ़ में दंपति की रहस्यमयी मौत, पुत्री ने भाइयों पर लगाया जहर देने का आरोप,संपत्ति बंटवारे के विवाद के बाद दंपति की मौत से इलाके में हड़कंप

 

अभियुक्त एहसान खान पुत्र स्व. मतीउद्दीन निवासी ग्राम छित्तेपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें वह अपने पास कई अवैध असलहे रखने की बात कह रहा था। वायरल वीडियो से आमजन में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था।

आजमगढ़ पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त गोतस्कर घायल

 

थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश  कुमार चौबे द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर ग्राम छित्तेपुर स्थित एक बंद पड़े ट्यूबेल से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद किया गया।

प्रेम संबंध में बनी कातिल, पति को उतारा मौत के घाट,अवैध संबंध में पति की हत्या, 311 दिन बाद खुला राज

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट सहित लगभग 25 अभियोग पंजीकृत हैं। थाना सरायमीर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 132/2026 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सूफियाना एहसासों से सराबोर ‘मुझ में तू’, उस्ताद ग़ुलाम अब्बास खान ने फिर जीता दिल

थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश  कुमार चौबे की सक्रिय कार्यशैली, अपराध नियंत्रण के प्रति सजगता एवं त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण थाना सरायमीर पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button