आजमगढ़ के अंबरपुर में अवैध खनन का खेल, सरकारी पोखरों की मिट्टी बेच रहे माफिया

निजामाबाद तहसील के अंबरपुर में भूमाफियाओं का आतंक, भिटा और पोखरे हो रहे गायब

आजमगढ़: ग्राम पंचायत अंबरपुर में इन दिनों अवैध भूमि खनन का खेल खुलेआम जारी है। ग्रामीणों के अनुसार खनन माफियाओं की दबंगई इतनी बढ़ चुकी है कि भिटा और सरकारी पोखरों की मिट्टी बड़े पैमाने पर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए खुदवाकर बेची जा रही है। आरोप है कि इस पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के चलते खनन का यह काला कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित हो रहा है।

Azamgarh news:03 व 04 जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा जनपद के 14 परीक्षा केदो पर 22,236 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

स्थानीय लोगों का कहना है कि लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारियों तक की सह पर सरकारी जमीनों और पोखरों का अस्तित्व मिटाया जा रहा है। दिन-रात चल रहे मिट्टी खनन से जहां सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं पर्यावरण और जल संरक्षण पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर खनन माफियाओं द्वारा धमकियां दी जाती हैं, जिसके कारण लोग खुलकर विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

 

Azamgarh News: खेत की बाड़ बनी मौत का जाल, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि अवैध खनन का वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी मशीनों से मिट्टी की खुदाई और ट्रैक्टरों से ढुलाई साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Azamgarh news:गैंगस्टर एक्ट में फरार ₹50 हजार का इनामिया गिरफ्तार,आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

ग्रामीणों ने शासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा सरकारी पोखरों और भिटा भूमि को अवैध कब्जे एवं खनन से मुक्त कराया जाए।वहीं, सूत्रों ने बताया कि खनन माफिया रात में पोखरे और भीटे की खुदाई के दौरान असलहों से लैस रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button