Azamgarh accident :आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेरहवीं से लौट रहे युवक की मौत, दो घायल

Azamgarh accident: Tragic road accident in Azamgarh: Youth returning from thirteenth day ceremony dies, two injured

अतरौलिया/आजमगढ़ । थाना क्षेत्र के सूखीपुर अंडरपास के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

आजमगढ़ के अंबरपुर में अवैध खनन का खेल, सरकारी पोखरों की मिट्टी बेच रहे माफिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीबड़ा थाना कटका जनपद अंबेडकर नगर निवासी राहुल गौड़ (32) पुत्र रामनयन गौड़, दिनेश (38) पुत्र मक्खन तथा हरिओम (32) पुत्र रामजीत बुधवार रात लगभग 9:30 बजे अपने रिश्तेदार के यहां मड़ौही गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

Azamgarh news :नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी को पुराकोदई अंडरपास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

मृतक के परिजन संदेश गौड़ ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक अतरौलिया क्षेत्र के सूखीपुर अंडरपास के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड के किनारे लगे कंटीले तार में जा घुसी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Azamgarh news :चोरी गयी बकरी को पुलिस टीम ने किया बरामद, 03 शातिर अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस व 6000 नगदी के साथ गिरफ्तार

पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को अतरौलिया स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान राहुल गौड़ की मौत हो गई। वहीं घायल दिनेश का इलाज सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है, जबकि हरिओम का उपचार अतरौलिया के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!

मृतक राहुल की शादी चार वर्ष पूर्व कुसुम के साथ हुई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। राहुल अपने पीछे पत्नी कुसुम, दो वर्षीय पुत्री रक्षा और छह माह के पुत्र कार्तिक को छोड़ गया है।घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां विन्दु और पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button