Mau news:पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट, अधिकारियों ने चार परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Mau news

घोसी।मऊ। क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम ,

Mau News:घोसी नगर के कस्बाबाजार के वार्ड नंबर 4एवं 5 में नाली का गंदा पानी बहने से लोग परेशान।

सीओ एवं कोतवाल ने क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी, वन अवध इंटर कॉलेज ललितपुर लुदुही, जय किसान इंटर कॉलेज तथा बाबा थानीदास इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, सीसीटीवी व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

Mau News: कार पिकअप की टक्कर में पति पत्नी सहित तीन घायल। सभी मऊ रिफर
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा अभ्यर्थियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आजमगढ़ में 1 लाख, अंबेडकरनगर में 50 हजार और गोरखपुर में 15 हजार का था इनाम, STF मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी भानु प्रताप

कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों के आसपास लगातार गश्त की जाएगी तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा जाएगा ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार 

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय बनाकर परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। प्रशासन की सक्रियता को देखते हुए अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों में भी भरोसा बढ़ा है कि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button