Jaunpur news:शाहगंज में वृद्ध की मौत पर प्रशासन की जांच पूरी, पार्क निर्माण से नहीं जुड़ा मामला
Jaunpur News: Administration's investigation into the death of an elderly man in Shahganj is complete; the case is not related to the construction of a park.

जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम परासिन में वृद्ध रामनारायण की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। उप जिलाधिकारी शाहगंज द्वारा कराई गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना का पार्क निर्माण कार्य से कोई संबंध नहीं है.जांच के अनुसार मृतक रामनारायण (70 वर्ष) अपने घर के पास स्थित एक पुराने गड्ढे के निकट नित्यक्रिया के लिए गए थे। अत्यधिक उम्र और संतुलन बिगड़ने के कारण वे फिसलकर गड्ढे में गिर गए, जिससे डूबने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण डूबना ही बताया गया है।
Jaunpur news:सामुदायिक शौचालय 25 जून तक करें चालू, नहीं तो होगी कार्रवाई डीएम
प्रशासन ने बताया कि जिस भूमि को लेकर समाचार प्रकाशित हुआ था, वह बाबा रघुवर दास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के रूप में दर्ज है और वहां पार्क निर्माण का कोई कार्य नहीं चल रहा था। मृतक के दामाद फूलचंद ने भी जांच के दौरान बताया कि रामनारायण को कभी-कभी चक्कर आने की समस्या रहती थी।
Jaunpur news:एनजीटी सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने की पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा
वहीं मृतक के बड़े भाई की मौत को लेकर भी जांच में सामने आया कि उनकी मृत्यु सदमे से नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही ब्लड कैंसर की बीमारी के कारण स्वाभाविक रूप से हुई थी।
सोशल मीडिया पर मर्यादा की सीमा पार? अखिलेश यादव की बेटी को लेकर फैली झूठी खबर
उप जिलाधिकारी ने बताया कि मामले को दैवीय आपदा की श्रेणी में मानते हुए मृतक की पत्नी श्रीमती सिरमा को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की पत्रावली स्वीकृत कर दी गई है। प्रशासन ने समाचार में प्रकाशित कुछ तथ्यों की पुष्टि न होने की बात भी कही है।



