MauNews:बोझी में आमने-सामने बाइक भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर

Maunews

घोसी।अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सराय सुदनी (कटिहारी) मोड़ पर शुक्रवार लगभग 9 बजे सुबह को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Azamgarh news :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण/जिला वेटलैण्ड/गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जानकारी के अनुसार कूड़हनी निवासी सत्यम (25) पुत्र मुन्नालाल अपने पिता मुन्नालाल पुत्र कमला प्रसाद के साथ बाइक से कटिहारी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सराय सुदनी मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर रौनक (22) पुत्र अमरजीत, निवासी करनपुर बड़राई, सवार था।

MauNews:कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, वृद्धाश्रम में फल बांटे और किया वृक्षारोपण।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर घोसी कोतवाली पुलिस तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
घायलों को तत्काल सीएचसी बड़रांव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button