आजमगढ़:गंभीरपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Azamgarh: The 12th International Yoga Day was celebrated with pomp in Gambhirpur police station premises

आजमगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गंभीरपुर थाना परिसर में रविवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार त्रिपाठी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और जीवन संतुलित रहता है। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी और सरल उपाय है।
आजमगढ़ हत्याकांड:डेढ़ साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत
उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। योग के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही एक सशक्त समाज एवं राष्ट्र का निर्माण संभव है।
आजमगढ़ के बड़ैला ताल में मिला युवती का शव मची सनसनी जांच में जुटी पुलिस
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित, उप निरीक्षक रामाश्रय प्रसाद,व0उ0नि0 अरविन्द कुमार,उ0नि0 कुमार सिंह,उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी,उ0नि0 योगेश कुमार,उ0नि0 रामआसरे प्रसाद,उ0नि0 ज्ञान प्रकाश यादव,हे0मो0 प्रदीप सिंह,हे0मो0 क्रा0 शाहिद कमाल,का0 धर्मराज प्रजापति,का0 मो0 शोएब,का0 सागर गु्प्ता, चंद्र प्रकाश यादव सहित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह,अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता से परिपूर्ण रहा।
Azamgarh news:कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, बम्हौर पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन



