Azamgarh news:अपराधियों पर कड़ा शिकंजा:थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी सफलता,डकैती की योजना ध्वस्त,5 बदमाशों को दबोचा
Azamgarh news: Tightening grip on criminals: Major success under the leadership of SHO Atul Mishra, robbery plan foiled, 5 criminals arrested

आजमगढ़। थाना जहानागंज में थानाध्यक्ष के रूप में अतुल मिश्रा के कार्यभार संभालने के बाद से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल रही है। उनकी सक्रिय कार्यशैली, सतत निगरानी और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनाई गई सख्त रणनीति के चलते क्षेत्र में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।
Azamgarh News:नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई रोड पूरी तरह से टूटी, जनता में आक्रोश
इसी क्रम में जहानागंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर अभियुक्तों को वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्टल, दो अवैध तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, कटर, पाइप हथौड़ी सहित डकैती में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना होने से पहले ही रोक दी गई।
थाना जहानागंज में थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खंडहर में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के कब्जे से तीन पिस्टल, दो अवैध तमंचे, नौ कारतूस तथा डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा की सक्रिय कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
Azamgarh News:नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई रोड पूरी तरह से टूटी, जनता में आक्रोश
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई, जिसमें जहानागंज पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल घेराबंदी कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।
Azamgarh News:एक पेड़ माँ के नाम” पर आयोजित होगा वृक्षारोपण महायज्ञ 2026
थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग, अपराधियों के ठिकानों पर लगातार दबिश तथा कानून-व्यवस्था को लेकर की जा रही सघन कार्रवाई का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है, जबकि आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जौनपुर:पत्नी के साथ चलने से इनकार पर पति ने खुद को चाकू से किया घायल,जिला अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतुल मिश्रा के नेतृत्व में जहानागंज पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। गम्भीरवन में डकैती की साजिश का समय रहते खुलासा और पांच बदमाशों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि जहानागंज पुलिस अपराध रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।



