Azamgarh news:आशा बहुओं और संगिनियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
Azamgarh news: Asha Bahus and their companions submitted a memorandum regarding 10-point demands, demanding state employee status.

आजमगढ़। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति तथा भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध संयुक्त संगठन के तत्वावधान में आशा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के नेतृत्व में आशा बहुओं और संगिनियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक 10 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद आशा कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में हमारी मांगे है कि उत्तर प्रदेश की सभी आशा और आशा संगिनी को राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।
एक निश्चित और सम्मानजनक मासिक मानदेय तय कर समय पर भुगतान किया जाए। सभी लंबित और बकाया भुगतानों को तत्काल जारी किया जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का कार्य दोबारा आशाओं को सौंपा जाए और आभा व आयुष्मान कार्ड के काम को गाइडलाइन व वाउचर से जोड़कर अलग से प्रोत्साहन राशि दी जाए। आशा कार्यकर्ताओं को पेंशन, बीमा, ईएसआई और भविष्य निधि जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएं।



