आजमगढ़ डबल मर्डर: दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, मौके पर पहुंचे एडीजी, डीआईजी और एसएसपी; कई टीमें जांच में जुटीं

दिल्ली से घर आया युवक बना हत्या का शिकार, दादा-पोते की हत्या से गांव में मातम

पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा-पोते की निर्मम हत्या के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का गहन निरीक्षण किया।वरिष्ठ अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और पुलिस अधिकारियों से घटनास्थल की जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाने तथा जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट नर्सिंग

पवई (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में शुक्रवार  हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर दिया। गांव के 70 वर्षीय जगदम्बा प्रसाद यादव और उनके 25 वर्षीय पोते श्रेयांशु उर्फ अंकित यादव की अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से गांव में मातम पसरा है, जबकि पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

राघव जुयाल का नया अवतार करेगा लोटपोट, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ‘भाई तेरा स्टार है’

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह तथा एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड से जानकारी लेकर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ‘पार्क एवेन्यू फ्रेग्रेंसेज़’ पोर्टफोलियो का किया और विस्तार, महिलाओं के लिए ‘फॉर हर’ ओ डी परफ्यूम रेंज लॉन्च

जानकारी के अनुसार, जगदम्बा प्रसाद यादव गांव से करीब 300 मीटर दूर स्थित अपनी पाही (छावनी) पर सो रहे थे, जबकि उनका पोता अंकित घर में सोया हुआ था। देर रात दादी फूलकुमारी को कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने अंकित को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घर के अन्य सदस्य बाहर आए तो अंकित खून से लथपथ गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अंबेडकरनगर के जलालपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान सूचना मिली कि पाही पर सो रहे जगदम्बा प्रसाद यादव भी खून से लथपथ मृत पड़े हैं।

प्यार, रहस्य और डर का संगम बनेगी अंतराल

मृतक अंकित दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव आया था। उसके गांव आने के कुछ ही दिनों बाद हुई इस वारदात ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

Azamgarh: Brutal murder of grandfather and grandson, multiple police teams formed to uncover the case

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन, सीओ किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष मनीष पाल समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिले की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घर से लगभग 200 मीटर दूर एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jaunpur news:दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व गांव के कुछ पट्टीदारों से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के भाई शिवराज यादव ने राजमन यादव, राम उजागिर, संतोष और सभाजीत के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजकुमार राव का दमदार ‘दादा’ अवतार, 

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। फॉरेंसिक साक्ष्यों, डॉग स्क्वायड की रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

स्प्री हॉस्पिटैलिटी की गेस्ट-फर्स्ट सोच बनी सफलता की पहचान

इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे आजमगढ़ में सनसनी फैला दी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button