Azamgarh News:संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
लालगंज आजमगढ़ तहसील परिसर लालगंज में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने उप जिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा को राष्ट्रपति के नामित एक ज्ञापन सौपा । किसानो ने कहा कि सरकार विद्युत, शिक्षा, व्यवस्था को निजीकरण करने के फैसले को समाप्त करें । इसके साथ ही गरीब, मजदूरों, भूमिहीन किसानों के मकानो पर बुलडोजर ना चलाया जाए चाहे वह भले ही जमीन ग्राम सभा की हो । दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, पिछड़ी वर्ग की महिलाओं व अन्य शोषित पीड़ित जनों व समूह का उत्पीड़न,अपमान पर रोक लगाई जाए! सभी फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए । मजदूर किसानों के व्यापक कर्ज माफी की घोषणा किया जाए । चार श्रम संहिताओं बीबीजीरामजी एक्ट 2025 को वापस लिया जाए । इस अवसर पर बसंत, नंदलाल, जगनंदन, पंचदेव, फिरतू बृजनाथ नंदलाल राजदेव दीपचंद्र भोला आदि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।



