Azamgarh news :अवैध अस्पताल संचालन व चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता की मृत्यु के मामले में आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार
अवैध अस्पताल संचालन व चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता की मृत्यु के मामले में आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
पवई थाना अंतर्गत नाटी माहुल निवासी ओमकार मौर्य निवासी ग्राम नाटी माहुल, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना अहरौला पर तहरीर दी गई कि उनकी पत्नी करिश्मा (उम्र लगभग 23 वर्ष) को प्रसव हेतु रसूलपुर अहमद अली स्थित शहनवाज मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक द्वारा * लापरवाहीपूर्वक ऑपरेशन करने तथा गलत रक्त चढ़ाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0- 234/2026, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान जांच में 34 इंडियन मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019) की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.07.2026 को उ0नि0 यश सिंह पटेल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त डा. मो. अकबर खान पुत्र सोहराब खान निवासी माहुल खास, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 37 वर्ष को फुलवरिया अंडरपास से समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया।



