Azamgarh news :गर्भवती महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

गर्भवती महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मेहनगर थाना अंतर्गत खुटवा चक खुटवा निवासी नेहा पत्नी दिक्षित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर अभियुक्त आकाश पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा के विरुद्ध बच्चों के विवाद को लेकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 23.07.2026 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को अक्षैबर पुलिया, थाना मेंहनगर क्षेत्र से प्रातः 09:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button