Azamgarh news :महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाला गिरफ्तार
महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तरवां अंतर्गत ऐरा खुर्द निवासी समशुदिन पुत्र स्व. अली अब्बास द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 29.05.2026 को सायं लगभग 07:00 बजे उनके पट्टीदार नौशाद, भुवर पुत्रगण बशीर एवं सदरु निशा पुत्री बशीर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनकी पुत्री समीना ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उक्त लोगों ने एकराय होकर उसके साथ लात-घूंसों एवं लाठी-डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 108/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 92 एवं 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त नौशाद पुत्र बशीर निवासी ग्राम ऐरा कला, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष, को समय 13:20 बजे उचहुआ-चिरैयाकोट तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।



