Azamgarh news :उत्तर प्रदेश जल निगम स्टोर से चोरी करने वाला आरोपी चोरी के सामग्री सहित गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश जल निगम स्टोर से चोरी करने वाला आरोपी चोरी के सामग्री सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 30.07.2026 को चौकी प्रभारी फरिहा उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गन्धुवई कोल्ड स्टोरेज के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी में 02 अदद डी-ज्वाईन्ट एवं 06 अदद सिलेण्डर विद लाइनर बरामद हुए, जो फरिहा स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम के स्टोर से चोरी किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.07.2026 को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियन्ता द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि 26.07.2026 की शाम फरिहा स्थित जल निगम स्टोर परिसर से Cylinder Assembly Complete, Cylinder with Liner, D-Joint तथा अन्य सरकारी सामग्री अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। बरामदगी के उपरांत मुकदमे में धारा 317 (2 ) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button