लालगंज में एसडीएम, सीओ व तहसीलदार ने किया संयुक्त निरीक्षण, पुराने बंटवारा विवाद का कराया निस्तारण

SDM, CO and Tehsildar conducted a joint inspection in Lalganj, resolved the old partition dispute.

लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंजराव में लंबे समय से चले आ रहे बंटवारे के विवाद के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय और तहसीलदार उमेश सिंह ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया। जनसुनवाई से जुड़े प्रकरण तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से बातचीत कर विवाद के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायालय में लंबित बेदखली वाद से संबंधित खलिहान की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद भूमि पर किए जा रहे नए अतिक्रमण को तत्काल रुकवा दिया गया और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा ग्राम तरवा में पंकज सिंह से संबंधित धारा-24 के प्रकरण में रोवर मशीन के माध्यम से सीमांकन कराया गया। सीमांकन ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुआ, जिससे विवादित भूमि की स्थिति स्पष्ट हो सकी।वहीं ग्राम कुंजराव में जनसुनवाई संदर्भित प्रकरण के तहत धारा-67 में दर्ज मामले तथा धारा-116 (इंद्रजीत बनाम रामबली) से संबंधित प्रकरण का भी संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, संबंधित लेखपाल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे ।उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button