Mau news:संयुक्तराष्ट्र विकास कार्यक्रम एवं राज्य आपदाप्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण, के साथ तबचाव दलों की स्थिति परखी 

mau news: United Nations Development Program and State Disaster Management Authority team inspected the flood protection works and assessed the situation of the emergency teams. 

मऊ। घोसी।जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति के दृष्टिगत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम एवं राज्य आपदाप्रबंधन प्राधिकरण के तीन सदस्यों की टीम ने एसडीएम को साथ लेकर दोहरीघाट क्षेत्र में पहुंच बाढ़ क्षेत्रों में हुई तैयारी, के साथ ग्रामीणों के साथ बाढ़ मित्रों से संवाद कर जानकारी प्राप्त किया। साथ ही बाढ़ पर प्रभावी कार्यवाही के टिप्स दिए। राज्य आपदाप्रबंधन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रवीण किशोर, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट मानवेन्द्र प्रताप सिंह एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के पॉलिसी एनालिस्ट सैयद मो इमरान की टीम एसडीएम अशोककुमारसिंह आदि अधिकारियों के साथ दोहरीघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे स्थित बाढ़ शरणालयों, मॉडल बाढ़ शरणालय के साथ बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करने के साथ बाढ़ से प्रभावित गांवों या बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों का भी निरीक्षण किया। गांव में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने के साथ उनसे सुझाव लिया। इसके बाद टीम ने राहत एवं बचाव दलों की तैनाती की वर्तमान स्थिति का भी निरीक्षण किया। टीम ने बाढ़ प्रबंधन तैयारियों एवं कार्यवाहियों का भी निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने बाढ़ मित्रों के साथ बाढ़ बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों से भी जानकारी प्राप्त किया। टीम को एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि दोहरीघाट क्षेत्र में पार्वती महिला पीजी कालेज दोहरीघाट, बाबूराम कैलाशी देवी महाविद्यालय धनौली, चौधरी कल्पू यादव स्कूल गौरीशंकर घाट, पम्प कैनाल आर्च के साथ संत विनोबा इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद सिपाह आदि स्थानों पर बाढ़ शरणालय की स्थापना हुई है। खोज एवं बचाव के उपकरण पर्याप्त मात्रा में है। आठ गोताखोरों की प्रशिक्षित टीम की तैनाती है। अवगत कराया कि क्षेत्र में मुक्तिधाम दोहरीघाट, बीबीपुर एवं चि यूटीडाढ़ आदि में बाढ़ चौकी पर प्रभारी अधिकारी के साथ निर्धारित संख्या में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सभी को निर्देशित किया गया है की सरयू नदी के जलस्तर पर बराबर निगाह रखने के साथ ग्रामीणों, नाविकों से सम्पर्क बनाए रखें। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, तहसीलदार अनीश सिंह, चेयरमैन विनय जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता,ईओ दोहरीघाट, दोहरीघाट पुलिस इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button