जबलपुर:स्वच्छता में जबलपुर का देश में डंका, 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में हासिल किया दूसरा स्थान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सम्मान

Jabalpur: Jabalpur's cleanliness is the country's leading city, securing second place among cities with a population of over 1 million, honored by President Draupadi Murmu.


संस्कारधानी जबलपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान का परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जबलपुर ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जबलपुर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और नगर निगम के अधिकारियों ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस उपलब्धि के साथ ही जबलपुर ने देश के बड़े-बड़े महानगरों को पीछे छोड़ते हुए स्वच्छता के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। खास बात यह है कि इस सफलता के पीछे सिर्फ नगर निगम का प्रयास नहीं, बल्कि शहर के नागरिकों से लेकर सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक की सामूहिक मेहनत शामिल है।

तत्कालीन नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने इस उपलब्धि को पूरे जबलपुर शहर की जीत बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस मुकाम तक पहुंचने में शहर की जनता की जागरूकता और भागीदारी सबसे अहम रही। जबलपुर के नागरिकों ने यह ठान लिया था कि अपने शहर को स्वच्छ बनाना है और इसी संकल्प ने अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया। उन्होंने बताया कि 4 हजार से अधिक स्वच्छता मित्रों ने दिन-रात मेहनत की। इन कर्मचारियों ने न ठंड की परवाह की और न बारिश की, बल्कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया।

अहिरवार के मुताबिक, इस सफलता में नगर निगम की इंजीनियरिंग टीम, सड़क और डिवाइडर सुधारने वाली टीम, गार्डन विभाग और निगम के अन्य विभागों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। महापौर, अध्यक्ष, पार्षदों और शहर के जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर काम किया। मीडिया ने भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस पूरे अभियान में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई, लेकिन असली ताकत जनता की भागीदारी रही। सभी के सम्मिलित प्रयासों का ही नतीजा है कि आज जबलपुर मिलियन प्लस सिटीज की श्रेणी में देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा है।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने इस उपलब्धि पर शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्कारधानी जबलपुर का गौरव एक बार फिर पूरे देश में बढ़ा है। शहर के नागरिकों की जागरूकता, आपसी तालमेल और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के मार्गदर्शन में सफाई संरक्षकों की दिन-रात की मेहनत ने यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने कहा कि जबलपुर के लोगों में आपसी प्रेम और जबरदस्त बॉन्डिंग है। कई दशकों से शहरवासियों की इच्छा थी कि जबलपुर को देशभर में एक अलग पहचान मिले। आज वह सपना साकार हो रहा है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के बड़े शहरों के बीच दूसरा स्थान हासिल करना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।

महापौर ने इस सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की व्यवस्था को भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री राकेश सिंह, सांसद, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उनके मुताबिक, स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश को कुल 9 पुरस्कार मिले हैं और प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वायु गुणवत्ता के मामले में जबलपुर पहले ही देश में तीसरा स्थान हासिल कर चुका है। अब स्वच्छता में दूसरा स्थान मिलने से शहर की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है।महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर अब दूसरे स्थान पर रुकने वाला नहीं है। अगले वर्ष शहर को स्वच्छता और बेहतर वायु गुणवत्ता, दोनों ही मामलों में देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिस तरह शहरवासियों, सफाई मित्रों और नगर निगम की टीम ने मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है, उसी सामूहिक प्रयास से जबलपुर आने वाले समय में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। अब संस्कारधानी की नजर दूसरे पायदान से सीधे पहले पायदान पर पहुंचने की है।

बाइट जगत बहादुर अनु महापौर

बाइट रिंकू विज़ अध्यक्ष नगर निगम

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button