Mau news;हर घर तिरंगा अभियान के तहत घोसी में निकली भव्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा घोसी का मार्ग

Azamgarh news: A grand procession was taken out in Ghosi under the Har Ghar Tiranga Abhiyan, the road to Ghosi echoed with chants of Bharat Mata ki Jai.

संवाददाता

घोसी।मऊ।भाजपा घोसी द्वारा घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल से मधुबन मोड़ तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, नागरिक और समर्थक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में निकली हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को घोसी में राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने किया। कार्यक्रम संयोजक इंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई यात्रा मझवारा मोड़ से आगे बढ़ते हुए मधुबन मोड़ पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी ने आयोजन में खासा उत्साह भर दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और पूरे उत्साह के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। विरोधी दल छात्रों के रांची प्रदर्शन को लेकर दोहरा चरित्र अपना रहे हैं। भाजपा के लोग राष्ट्रीय तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और विरोधी दल ऐसे आयोजनों से दूरी बनाए हैं।क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं बल्कि देश की राष्ट्रीय पहचान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यात्रा में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह राष्ट्रप्रेम की मजबूत भावना को दर्शाता है।जिला मंत्री रविंद्रउपाध्याय एवं संयोजक इंद्रबहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करते हैं। तिरंगा यात्रा से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान को याद करने का अवसर मिलता है।यात्रा के दौरान सड़क पर जगह-जगह तिरंगे लहराते नजर आए। देशभक्ति के नारों के बीच आगे बढ़ती यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। आयोजकों ने नागरिकों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ नर्सिंग कालेज घोसी, जुनियर हाइस्कूल मझवारा मोड़ घोसी के विद्यार्थी आदि शामिल रहे।इस अवसर पर चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, चंद्रशेखर, इंद्रबहादुर सिंह,मनीष राय, अतुल शर्मा, राजेश मौर्य, रुपेंद्र भारती, कृपा शंकर सिंह, सुनील कुमार, गिरजापति राय,कवल गिरी, नौसी खान,सरोजसिंह,कृपाशंकरसिंह,एहतेशामशेख,फिरोजअंसारी,रघुनंदन यादव, डा नागेन्द्र सिंह,मनोज राय,फिरोजतलवार,अनिरुद्धसिंह,विनीतराय,राजीवचौबे,गुड्डनश्रीवास्तव,रामविजययादव,अविनाशकुमार, डा बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button