Azamgarh News:मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त तक*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अगस्त तक*

आजमगढ़ 19 अगस्त 2026/

मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जनपद आजमगढ़ के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, शाहिद जमाल ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित केन्द्र सेक्टर की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत मध्याकार आर०ए०एस०, रियरिंग यूनिट तालाब निर्माण, बैकयार्ड आर०ए०एस० आदि विभिन्न उपयोजनाओं में जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 14 अगस्त 2026 से दिनांक 24 अगस्त 2026 तक खोला गया है।

 

योजनान्तर्गत अन्य विवरण तथा आवेदन करने की प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेख की जानकारी विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय मड़या, रैदोपुर में किसी भी कार्य दिवस में आकर ले सकतें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button