Azamgarh News:किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*

किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

वादी मुकदमा थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 16.08.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री को एक बाल अपचारी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर, बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण-*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष रौनापार के निर्देशन में उ0नि0 चन्द्रदेव यादव मय हमराह द्वारा आज दिनांक 19.08.2026 को मुकदमा उपरोक्त में नामित बाल अपचारी थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को ग्राम बघावर तिराहे से समय करीब 10:45 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभिरक्षा में लिए जाने की सूचना बाल अपचारी के परिजनों को दी गई तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए बाल अपचारी को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0 238/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 चन्द्रदेव यादव, उ0नि0 सुमित सिंह एवं का0 जयप्रकाश वर्मा, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button