आजमगढ़:तीन घंटे में पुलिस ने बरामद किया 20 लाख के आभूषण व 26 हजार रुपये से भरा पर्स

Azamgarh: In three hours, the police recovered jewelery worth 20 lakhs and a purse full of 26 thousand rupees.

गंभीरपुर/आजमगढ़ । गंभीरपुर थाना पुलिस की तत्परता और सक्रियता से मंगलवार को एक महिला का करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 26 हजार रुपये नकदी से भरा पर्स महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। पर्स वापस मिलने के बाद महिला ने पुलिस का आभार जताया।शेखवलिया भवतर गांव निवासी अनीता यादव पत्नी सतीश यादव मंगलवार को अपने भतीजे आर्यन यादव के साथ आजमगढ़ स्थित मायके से घर लौट रही थीं। रास्ते में गंभीरपुर बाजार में रुककर उन्होंने कुछ सामान खरीदा। इसके बाद दोनों घर पहुंच गए। घर पहुंचने पर अनीता को पता चला कि उनका पर्स गायब है। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है, के अलावा 26 हजार रुपये नकद थे।महिला ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गंभीरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। मामला गंभीर होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने महिला के आने-जाने वाले रास्ते और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि करीब तीन घंटे के भीतर पर्स बरामद कर महिला को सकुशल सौंप दिया गया।पर्स और उसमें रखे आभूषण व रुपये वापस मिलने पर अनीता यादव ने गंभीरपुर पुलिस का धन्यवाद किया। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।पर्स की बरामदगी में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, विपिन द्विवेदी, रामविलास प्रसाद, कांस्टेबल योगेंद्र बहादुर यादव, उत्तम गौड़, नोमान अख्तर, धीरज सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button