Azamgarh News:बरदह पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 7 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए
बरदह पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 7 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए
ठेकमा, आजमगढ़।थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के 7,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं। [फोटो]
जानकारी के अनुसार थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम बरसांवा निवासी प्रमोद कुमार राय पुत्र रामसमुक्ष राय के साथ 29.10.2025 को फोन-पे के माध्यम से बिना जानकारी के 7,000 रुपये का फ्रॉड हो गया था। पीड़ित ने 30.10.2025 को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के निर्देशन में साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई कर फ्रॉड की गई पूरी धनराशि को होल्ड कराया और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराया।



