Jabalpur news:बब्बा सोनकर हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश के चलते दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिश में शामिल महिला भी बेनकाब
Jabalpur News: Babba Sonkar murder case solved: Two accused arrested over old rivalry, woman involved in the conspiracy also exposed

Jabalpur news:
दिनांक 4 और 5 की दरमियानी रात को बब्बा सोनकर नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जब मृतक मूर्ति बना रहा था, तब दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर उस पर गोली चला दी थी, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पहले दो लोगों को नामजद कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद कुल पांच आरोपियों के नाम सामने आए हैं और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इनमें से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक घटना स्थल पर ही मौजूद था, जबकि एक महिला इस पूरी घटना की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थी, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया
पुलिस जांच में हत्या की मुख्य वजह दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी तनातनी और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद और इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, और यह वारदात उसी पुरानी रंजिश का एक परिणाम है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा तीन अन्य साथियों की तलाश अभी भी जारी है, जिनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है और जल्द ही उनके नाम भी उजागर कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट आयुष जाखड़ एडिशनल एसपी
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



