जबलपुर:तेज रफ्तार कार ने वृद्धा को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Jabalpur: High-speed car hits old woman, she dies on the spot

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रही वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्धा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए गोहलपुर थाना सब इंस्पेक्टर रवि सिंह परिहार ने बताया कि थाना अंतर्गत आने वाले अहमदनगर निवासी सकीना बी किसी कार्य से गोहलपुर मुख्य मार्ग पर जा रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेडई 1830 ने पैदल जा रही वृद्धा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्धा सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय लोग ने बताया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए महिला को सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी कर चालक को हिरासत में लेकर कार जप्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

बाइट रवि परिहार सब इंस्पेक्टर

बाइट मकबूल अंसारी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button