Azamgarh news:भगवान परशुराम जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश:कुन्दन अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट:राहुल पांडे

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक नगर के गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ चन्द्रमा ऋषि आश्रम सिलनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर मनाये जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर 22 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से संगठन द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने भगवान परशुराम की जयंती पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की प्रदेश सरकार से मांग की। आगे पंडित कुन्दन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है, क्योंकि ब्राह्मण उपेक्षा और उत्पीड़न का शिकार हो रहा है, जबकि ब्राह्मणों ने सदैव समाज का हित किया है और वसुधैव कुटुंबकम का सन्देश दिया है।अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी पंडित संजय कुमार पाण्डेय ने हरिहरपुर घराने के स्व. आदर्श मिश्र के परिजन को शासन द्वारा 5 लाख सहयोग दिए जाने का स्वागत करते हुए परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहाकि ब्राह्मणों की एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन सरकार ब्राह्मणों को गरीब मानने को तैयार नहीं है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री पं. अशोक कुमार तिवारी ने किया।इस मौके पर शर्मानंद पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, अजय पाण्डेय, बंशीधर पाठक , महंत संजय कुमार पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, भोला त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, राजेश मिश्र, पंचदेव पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, देवनाथ तिवारी, अशोक तिवारी, अविनाश पाण्डेय, आलोक पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button