Azamgarh news:पीड़ित ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरौली दिवाकर पट्टी में जमिनी विवाद को लेकर 24 मार्च को दो पतिदरो मेम जमकर मारपीट हो गई थी इस संबंध में स्थानीय थाने पर पीड़िता महिमा शुक्ला पत्नी श्री राजकुमार शुक्ला द्वारा स्थानीय थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने लग भग आधा दर्जन लोगों के उपर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसी संबंध में विपछीगण भी स्थानीय थाने पर अपने प्रतिवादी के प्रति मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी आजमगढ़ को रजिस्ट्री द्वारा एक प्रार्थना पत्र देखकर न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा है कि मार पीट के बीच उसके ससुर व पती बुरी तरह घायल होगये जिनका इलाज आजभी लखनऊ के पी जी आई हॉस्पिटल मे चल रहा है इस समय वह कोमा मे हैँ। किन्तु बिलरियागंज थाना पर उसकी सुनवाई नहीं होरही है तथा मुकदमा मे हल्की धारा लगाई गई है।
इस संबंध मे जब थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है पुलिस अपनी कार्यवाई कर रही है रहा सवाल हल्की धारा का तो जैसे ही मेडिकल रिपोर्ट आजायेगी उसके अनुसार धारा संबंधित कार्यवाई कीजाएगा।








