आजमगढ़:जमीनी विवाद में मारपीट से ईलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में एक गिरफ्तार

रिपोर्ट अशहद शेख

आजमगढ़:बिलरियागंज थाने की पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट से ईलाज के दौरान हुई मृत्यु के मामले में एक आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, को वादी मुकदमा सूर्यकान्त शुक्ला पुत्र श्रीकान्त शुकला ग्राम बरौली दिवाकर पट्टी थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी द्वारा गाटा सं0 184 को कब्जा करने व मना करने पर वादी के पिता श्रीकान्त शुक्ला, भाई राजकुमार शुक्ला व भाभी महिमा शुक्ला को घर में घुसकर बुरी तरह से मारे पीटे जिससे वादी के पिता के सर में गम्भीर चोट लगने के कारण अचेत होकर गिर जाने व खुद को भी मारने पीटने गाली गुप्ता देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित सूचना थाना कार्यालय को प्राप्त हुआ था जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 91/2024 धारा 34/302/323/452/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ है। सोमवार को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवनरायन पाण्डेय उर्फ लल्लू पुत्र स्व0 शशिधर पाण्डेय उर्फ सत्यधर पाण्डेय निवासी बरौली दिवाकरपट्टी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ को मोलनापुर नहर पुलिया के पास से समय करीब 05.30 बजे पर हिरासत पुलिस लिया गया । अभियुक्त के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल फावडा बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button