आजमगढ़:पोखरे में डूबने से चार बच्चों की हालत गंभीर

रिपोर्ट: शिवम सिंह
मार्टिनगंज/आजमगढ़:मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के कुशलगंव के उत्तर तरफ स्थित पोखरे में नहाते समय स्थानीय निवासी चार बच्चों की डूबने से हालत गंभीर ग्रामीणों द्वारा बताया गया की समय करीब दो बजे स्थानीय गांव कुशलगांव निवाशी यस पुत्र लौटन कुमार उम्र करीब 8 वर्ष, अंश पुत्र जयचंद कुमार उम्र करीब 8 वर्ष, समर पुत्र कमलेश कुमार उम्र करीब 9 वर्ष, राजकुमार पुत्र कमलेश उम्र करीब 5 वर्ष जो गेहूं की बाल बिनने के लिए गांव के उत्तर तरफ खेत में गए थे दोपहर में बगल के पोखरे में कपड़ा निकालकर नहाने लगे और डूब गए शाम को जानवर चराने हेतु गांव के कुछ लोग गए थे और बच्चों का सिर्फ कपड़ा देखकर आचार्य में पड़ गए जब संदेह बस पोखरे में उतर कर खोज बीन की तो चारो बच्चे पोखरे में डूबे मिले जिसे ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में गांव में ही स्थित प्रकाश अस्पताल ले गए जहां बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिए ।वहीं जानकारों ने बताया की दो बच्चों की पल्स नही चल रही व दो बच्चो की पल्स कम चल रही थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कोई अस्पष्ट जानकारी नहीं प्राप्त हुई।




