आजमगढ़ में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूब कर मौत

रिपोर्ट:शिवम सिंह

मार्टिनगंज/आजमगढ़:दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव गांव के उत्तर तरफ तालाब में नहाते समय चार बच्चे डूब गये।ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय ग्राम कुशलगांव निवासी यस पुत्र लौटन कुमार उम्र करीब 8 वर्ष, अंश पुत्र जयचंद कुमार उम्र करीब 8 वर्ष, समर पुत्र कमलेश कुमार उम्र करीब 9 वर्ष, राजकुमार पुत्र कमलेश उम्र करीब 5 वर्ष वे गांव के उत्तर तरफ खेत में बाल चुनने गये थे.दोपहर में वे अपने कपड़े निकालकर तालाब में नहाने लगे,शाम करीब 4 बजे कुछ ग्रामीण जानवर चराने गए तो केवल बच्चों के कपड़े देखकर हैरान रह गए। बच्चों को तुरंत फुलेस के प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया,सूचना पर दीदारगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार भी जिला अस्पताल जौनपुर पहुंच गये। डॉक्टरों ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button