बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 133 में जयंती पर जगह-जगह किया पुष्प अर्पित श्वेता जायसवाल।

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया।
बरहज नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय संविधान के शिल्प का सामाजिक समानता के नेता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 133 में जयंती पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब के चित्र पर एवं मूर्ति पर माल्यार्पण दिया नगर पालिका के अंतर्गत पचौहा, पुराना बरहज, पटेल नगर, तिवारीपुर मोर्चा, एवं मछली मार्केट में पहुंचकर जगह-जगह पुष्प अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन हम सभी को बनाना चाहिए बाबा साहब एक सच्चे अर्थ में भारतीय थे और उन्होंने दिनों दलितों को समाज में स्थान दिलाने के लिए संविधान में जगह दी ।और एक सामाजिक समस्या का संदेश भी दिया ऐसे संविधान निर्माता के प्रति उनके जयंती पर शत-शत नमन अर्पित करती हूं । कार्यक्रम में शंभू दयाल भारती,आनंद सिंह,रतन वर्मा, संपूर्णानंद ,सरवन कुमार, महेश यादव सहित अन्य लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।



