गो वंश 4 तस्करो को6 पशुओं के साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया:थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा दो पिकअप वाह बरामद, एक देशी तमंचा सहित 04 तस्करों को किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में थाना सलेमपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नदावर पुल के पास से पिकअप वाहन संख्या UP 52AT 2763 से 03 राशि गोवंश सहित 1.अभियुक्त विपुल चौरसिया पुत्र विजय चौरसिया, निवासी- पैना, थाना बरहज, जनपद देवरिया तथा पिकप वाहन संख्या UP 52AT 4511 से 03 राशि गोवंश के साथ 2.अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र विनोद श्रीवास्तव, निवासी- ग्राम रुईया पोस्ट बंगरा, थाना जीरादेई, जनपद सीवान, (बिहार) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंया 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूँछताछ पर मझौली मोड़ के पास से उनके दो साथियों क्रमशः 3.अनिल चौरिसिरया पुत्र गौरी चौरसिया निवासी पैना थाना बरहज जनपद देवरिया व 4. शुभम कुशवाहा पुत्र बलिराम कुशवाहा निवासी सिकटिया दिनाचक थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों, बरामद गोवंशीय पशुओं, अवैध तमन्चा व वाहनों को कब्जे में लेते हुए थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button