पुंछ आतंकी हमले पर चरणजीत सिंह चन्नी ने उठाए सवाल, भाजपा का पलटवार

Charanjit Singh Channi raises questions on Poonch terror attack, BJP responds

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पुंछ आतंकी हमले को भाजपा का स्टंट बताए जाने के बयान पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है।

 

 

 

गुरदासपुर, 6 मई । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पुंछ आतंकी हमले को भाजपा का स्टंट बताए जाने के बयान पर भाजपा ने बड़ा हमला बोला है।

 

 

 

गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू ने कहा, “कांग्रेसी पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक पर उंगलियां उठाते रहे हैं। कांग्रेसी देश की आर्मी पर शक करते हैं। जो जवान बॉर्डर पर दिन रात मुकाबला कर रहे हैं, यह उन पर भी शक करते हैं। कांग्रेस के पास कुछ भी कहने को नहीं है। ना उनके पास मोदी जी के खिलाफ कुछ कहने को है।”

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, वह गलत है और यह शहीदों का अपमान है।

Related Articles

Back to top button