चार साल की बच्ची को चॉकलेट लालच देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया
Four-year-old girl attempted to rape by luring her with chocolate

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट
बैतूल।घर के सामने बच्चो के साथ खेल रही मासूम को चॉकलेट का लालच देकर घर के ऊपरी कमरे में ले गया युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।ताजा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की सबसे पुरानी ग्राम पंचायत का है, जहां एक चार साल की बच्ची के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर युवक को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक एवं पीड़िता बालिका का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्ष की बालिका अपने घर के सामने कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी इसी बीच पास के घर में रहने वाले 25 वर्षीय युवक वैभव कुंभारे ने बालिका को चॉकलेट का लालच दिया
और अपने घर के ऊपर वाले कमरे में ले गया। और उसके साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया तभी बालिका के चिल्लाने पर उसके रिश्तेदार आए और उन्होंने बालिका को युवक के चंगुल से छुड़ाया ।
परिजनो ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने तत्परता से आरोपी को हिरासत में ले लिया है।बालिका के साथ खेल रहे बच्चों से की गई पूछताछ में भी यह बात सामने आई है कि वैभव उनके बीच से बालिका को अपने घर ले गया था।
एक महीने पहले भी की थी हरकत



