Azamgarh news:डॉ बिजेंद्र सिंह दोबारा से एन. डी. यू. ए. टी. अयोध्या के कुलपति नियुक्त

रिपोर्ट चंदन शर्मा
रानीकीसराय/आजमगढ ।मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के निवासी डॉ बिजेंद्र सिंह को दोबारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या का
कुलपति नियुक्त किया गया I कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उनके पिछले कार्यकाल की सफलता जो देखते हुए एक बार फिर से उन्हें कुलपति बनाया है I इस संबंध में राजभवन से आदेश जारी कर दिया गया है। डॉ सिंह का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। पिछले तीन वर्षों में उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है I पिछले कार्यकाल के दौरान डा सिंह ने उत्कृष्ठ कार्य करके विश्वविद्यालय को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था l आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी कुलपति को दोबारा ये जिम्मेदारी सौपी गई है I इस खबर के आते ही पूरे विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई जगह जगह ढोल नगाड़े बजा कर खुशी जाहिर की गई एवं बधाइयों का तांता लग गया है I कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कुलपति डा बिजेंद्र सिंह को कुलपति बनाए जाने पर खुशी जाहिर की I महाविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पर मिष्ठान वितरण कर खुशियां जाहिर की Iकुलपति बनने से पहले वे उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जिनकी प्रारंभिक मऊ से हुई I उनकी उच्च शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरी हुई I सब्जी विज्ञान के वैज्ञानिक के रूप मे वे पहले से ही खुद को सिद्ध कर चुके I कृषि जगत मे उनका योगदान सराहनीय है I यह जानकारी कृषि महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी I



