सिंचाई विभाग द्वारा राप्ती नदी तट मदनपुर केवटलिया बाढ़ कटान सुरक्षा हेतु ट्रेनिंग कार्य।

जिला संवाददाता,विनय मिश्र, देवरिया।

 

देवरिया,  अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)/प्रभारी अधिकारी खनन अरुण कुमार राय ने बताया है कि सिंचाई विभाग के बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खण्ड, कानपुर द्वारा जनपद देवरिया में राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित ग्राम मदनपुर केवटलिया की बाढ़ एव कटान से सुरक्षा हेतु ड्रेजिंग द्वारा चैनलाइजेशन/रिवर ट्रेनिंग कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के दौरान लगभग 1.49 लाख घनमीटर ड्रेज्ड /एक्सकवेटेड मैटेरियल निस्तारण हेतु उपलब्ध है।

निस्तारण हेतु शासनादेश के क्रम में गठित कमेटी के आख्यानुसार निकाला गया ड्रैज्ड मैटेरियल साधारण मिट्टी हैं। मिट्टी पर रॉयलटी शून्य है, ड्रैज्ड मैटेरियल की नीलामी से खनन विभाग को राजस्व की प्राप्ति नही होनी है। उक्त मिटटी का निस्तारण भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा निर्गत नेशनल फ्रेमवर्क फॉर सेडिमेन्ट मैनेजमेन्ट-2022 के बिन्दु संख्या 2.2.3 एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन के आलोक में स्थानीय स्तर पर भराव, बंधों के निर्माण, ईट के उत्पादन हेतु, रोड निर्माण कार्य व बाढ़ बचाव इत्यादि कार्यों में आवश्यकतानुसार साइट इंचार्ज से सम्पर्क करते हुए निस्तारण हेतु उपलब्ध मिट्टी को उपयोग में लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button