आजमगढ़ में सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन

समाजवादी पार्टी विधानसभा दीदारगंज क्षेत्र के फरिहा बाज़ार में पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधानसभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान एवं सपा नेता साजिद खान समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया है।
आजमगढ़:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन है। आज अखिलेश यादव 50 साल के हो गए हैं। आजमगढ़ जिले के विधानसभा दीदारगंज क्षेत्र के फरिहा बाजार में अखिलेश के जन्मदिन पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। इश खास दिन पर उनके समर्थक केक काट रहे हैं।इस मौके पर सपा नेता पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज विधानसभा अध्यक्ष दीदारगंज रामाश्रय चौहान सपा नेता साजिद खान समेत अनेक नेताओं ने पार्टी की नीतियों और पूर्व में अखिलेश सरकार के उपलब्धियों को विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज भी सपा सरकार की उपलब्धियों को भाजपा भूना रही है।आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी लोग भाजपा को इस देश से हटाने का काम करेंगे। लोक कल्याण दिवस के रूप में जन्मदिन जोश-खरोश के साथ मनाया गया। इस दौरान अखिलेश यादव के अच्छे स्वास्थ और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। पिछली सरकार में अखिलेश यादव ने जो काम किए हैं। वो सभी ऐतिहासिक हैं। वही काम हम सब जनता के बीच जाकर बता रहे हैं।
ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज,विधानसभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान,सपा नेता साजिद खान,सपा,वरिष्ठ नेता मोहम्मद शाहिद चकिया हुसैनाबाद,सपा नेता अबू ओबैदा,प्रदीप यादव, मेराज अहमद,गुड्डू यादव,कमलेश यादव,विनोद यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे



