10 बीघा जमीन सहित प्राचीन मंदिर सरयू की धारा में प्रवाहित
रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बैरिया बलिया। उत्तरी दियराचंल के गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी के कारण कटान जारी है। प्राचीन दुर्गा माता का मंदिर मंगलवार की रात में सरयू नदी में समा गया। बुधवार की दोपहर शीत बाबा के स्थान के निकट तक लगभग 10 बीघा उपजाऊ जमीन भी सरयू नदी में विलीन हो गई।
बुचिया देवी पत्नी बिहारी यादव का पक्का मकान भी सरयू नदी में विलीन हो चुका है। अब अमरजीत यादव, रंजीत यादव का मकान कटान के मुहाने पर है। गोपाल नगर टाड़ी के बाद गोपाल नगर टावर की तरफ कटान शुरू हो गई है। वहीं, शिवाल मठिया बस्ती से 50 मीटर दूरी पर भी कटान शुरु हो गई है। जबकि अधिसिझुआ व चाई छपरा के दियारे में उपजाऊ भूमि को सरयू निगल रही है। बाढ़ विभाग ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने से इन्कार कर दिया है। मौके पर केवल क्षेत्रीय लेखपाल राजू यादव मौजूद हैं। बाकी किसी भी विभाग के कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं है। कटान पीड़ित अपने हाल पर जैसे तैसे बाढ़ व कटान से जूझ रहे हैं।
सरयू में घटाव का क्रम जारी
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर गिरावट का सिलसिला जारी रहने से बाढ़ की संभावना टल गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.43 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में घटाव की संभावना जताई है। ऐसे में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है, लेकिन नदी के मिजाज में अप्रत्याशित परिवर्तन को लेकर तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के
मुख्यमंत्री ने तलब की बाढ़ व कटानरोधी कार्यों की रिपोर्ट
जयप्रकाश नगर। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने वर्ष 2022-23 में बाढ़ व कटान रोकने के लिए आवंटित मद से हुए कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। यह जानकारी भाजप नेता सूर्यभान सिंह ने दी है। बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को 2012 से 2023 के बीच बाढ़ और कटान से बचाने के लिए बैरिया विधानसभा में आवंटित धन से हुए कार्य की जांच की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के माध्यम से सचिव सिंचाई और जल संसाधन मंत्रालय से 2012 से 2023 के बीच बाढ़ और कटान से हुए कार्यों की रिपोर्ट तलब की है।